फिरोजाबाद, मार्च 11 -- स्वशासीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबंधित सरकारी ट्रामा सेंटर में बुधवार को एक चिकित्सक व गार्ड के बीच जमकर कहासुनी हो गई। बुधवार को ट्रामा सेंटर में उस समय अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया जब एक चिकित्सक और सिक्योरिटी गार्ड के बीच जमकर हॉकटॉक हो गई। जिससे गार्ड ड्यूटी छोड़कर चला गया। दोपहर को सरकारी ट्रामा सेंटर में मरीजों की काफी भीड़ होने के साथ उनके तीमारदार भी मौजूद थे। उस समय गार्ड भीड़ को हटाने के लिए पहुंच गया। उसी समय एक मरीज को गंभीर अवस्था में लेकर उसके परिजन भी पहुंच गए। वह उसे देखने के लिए दवाब बनाने लगे। डॉक्टर सिद्धार्थ ने गार्ड सुखवीर से कहा कि यहां से भीड़ को हटाओ। किसी बात को लेकर चिकित्सक ने गार्ड से कुछ कह दिया जिससे उसे बुरा लग गया। दोनों के मध्य काफी कहासुनी हो गई। जिससे वहां काफी भीड़ एकत्रित हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.