सीतामढ़ी, जून 25 -- उमाशंकर सीतामढ़ी। शहर के सदर अस्पताल रोड स्थित चर्चित चिकित्सक डॉ. नीलमणि के आवास एवं क्लीनिक पर बुधवार को न्यायालय के आदेश के बाद कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई के दौरान क्लीनिक में रखे उपकरणों, फर्नीचर तथा अन्य सामानों को जब्त कर लिया गया।प्रशासन ने भवन के मुख्य गेट और शटर को भी उखाड़कर अपने कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद और कथित धन गबन मामले से संबंधित न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई। थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि राजकली देवी और उनके पुत्र विमलेश कुमार के साथ जमीन संबंधी विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन था। यह भी पढ़ें- चिकित्सक आवास और क्लीनिक की कुर्की इसी मामले में न्यायालय द्वारा कुर्की-जब्...