हाजीपुर, जून 12 -- बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ की जिला इकाई से जुड़े चिकित्सकों की बैठक हुई। बैठक में शामिल चिकित्सकों ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार को व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के जिला सचिव डॉ.रुपेश कुमार ने कहा कि किसी भी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं चिकित्सा पदाधिकारियों के विरुद्ध लगाए गए आरोपों में उन्हें दोषी मानते हुए कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की जाए। किसी भी कार्रवाई से पूर्व निष्पक्ष एवं विधि सम्मत जांच सुनिश्चित कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा यदि ऐसा कोई निर्देश निर्गत किया गया है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मियों को दो दिनों से अधिक का अवकाश स्वीकृत करने का अधिकार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को नहीं है तो उक्त निर्देश की प्रति उपलब्ध कराने की मांग की है। यह...