चिकित्सकों ने होम्योपैथी के सिद्धांतों पर मंथन, जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
हजारीबाग, अप्रैल 10 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन की जयंती शुक्रवार क़ो हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर के प्रधान कैफेटेरिया हॉल में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विनोबाभावे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ प्रो चंद्र भूषण शर्मा, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, एचएमएआई के जिला अध्यक्ष डॉ गणेश शंकर, सचिव डॉ आनंद शाही, प्रो बंशी रुखरियार,प्रो अख़ौरी गोपाल, प्रोफेसर चंदन सिंह समेत अन्य गन्यमान्य अतिथियों ने द्वीप प्रज्वलन एवं डॉ. हैनिमैन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। समारोह के दौरान वक्ताओं ने डॉ हैनिमैन के जीवन, उनके योगदान तथा होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम का आयोजन होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.