चिकित्सकों ने युवाओं में कैंसर के बढ़ते मामलों पर जताई चिंता
रिषिकेष, अप्रैल 29 -- एम्स ऋषिकेश में बुधवार को अप्रैल माह के अंतर्गत 'हेड-नेक कैंसर जागरूकता माह' मनाया गया। जिसके जरिए आमजन और विशेषकर युवाओं को कैंसर बीमारी के प्रति जागरूक किया गया और समय पर जांच के महत्व को बताया गया। एम्स में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में निदेशक एवं सीईओ प्रो. डॉ. मीनू सिंह ने कहा कि हेड-नेक कैंसर केवल एक चिकित्सकीय समस्या नहीं है, बल्कि हमारी जीवनशैली का परिणाम है। यदि समय रहते जागरूकता और सावधानी बरती जाए, तो इस गंभीर बीमारी से बचाव संभव है। कैंसर चिकित्सा एवं रुधिर विज्ञान विभाग के सह आचार्य एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित सहरावत ने कहा कि सिर और गर्दन का कैंसर आज भारत में तेजी से एक बड़ी स्वास्थ्य चुनौती बनता जा रहा है। पहले यह बीमारी मुख्यतः 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में देखी जाती थी, लेकिन अब युवाओं में इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.