मिर्जापुर, अप्रैल 25 -- जिगना। ड्रमंडगंज घाटी में ट्रक की टक्कर से बोलेरो में आग लगने की घटना में थाना क्षेत्र के नरैना गांव में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत के दो दिन बाद शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई के चिकित्सकों ने परिवार वालों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डा. रत्नाकर मिश्रा ने वार्ड ब्वाय अनिल सिंह तथा स्टाफ नर्स ममता सिंह के साथ परिवार के पांच लोगों का हेल्थ चेकअप किया। जिसमें मंगला देवी,कल्लू सिंह, राम सिंह सहित पांच लोग शामिल थे। चिकित्सक ने बताया कि हृदय विदारक हादसे के बाद परिवार के कुछ लोग बुखार व बेचैनी से पीड़ित हैं। यह भी पढ़ें- ड्रमंडगंज घाटी में छह लोगों की मौत से नरैना गांव में मातम पीड़ित लोगों को दवा वितरण किया गया। साथ ही गांव में संचारी रोगों से बचाव के लिए गंदगी वाली जगहों पर मच्छर रोधी दवाइयो...