मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुशहरी, हिसं। प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को मुशहरी पीएचसी की रोगी कल्याण समिति की बैठक प्रखंड कार्यालय में हुई। इसमें बीडीओ सह अध्यक्ष रोगी कल्याण समिति चंदन कुमार ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रीति को कहा कि चिकित्सकों के समय से पहले ओपीडी और इमरजेंसी ड्यूटी छोड़ने की प्रवृति पर रोक लगाएं। उन्होंने कहा कि हर हाल में सभी स्वास्थ्यकर्मी समय पर अपने कार्यस्थल पर मौजूद रहें। रात्रि में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी हर हाल में अपनी ड्यूटी पर रहें। गार्ड से मरीज का इलाज होने की प्रवृत्ति बंद होनी चाहिए। साफ-सफाई, प्रकाश की व्यवस्था होनी चाहिए। प्रसव कक्ष में महिलाओं से वसूली बंद होनी चाहिए। इसमें किसी प्रकार की कोताही बरतने पर जिलाधिकारी को करवाई हेतु अग्रसरित कर दिया जाएगा। बैठक में ...