मुरादाबाद, फरवरी 17 -- नीमा मुरादाबाद के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर कार्यालय पर अधिकारियो से भेंट की। नगर निगम की ओर से बनाई गई वाणिज्यिक नियंत्रण उपविधि 2024 में जो शुल्क निर्धारण किया गया है, उसमें प्राइवेट क्लीनिक के लिए तीन हजार वर्ष की दरें तय की गई हैं। प्रतिनिधिमंडल में पदाधिकारियों ने कहा कि आयुष चिकित्सकों के क्लीनिक और एलोपैथिक चिकित्सक के क्लीनिक को एक ही श्रेणी में रखना न्यायसंगत नहीं होगा। प्रतिनिधि मंडल में चेयरमैन डॉ. वीके रस्तोगी, डॉ. कमल कुमार नीमा, डॉ. शहाबुद्दीन, डॉ. नाजिम खान, डॉ. आरिफ रहमान, डॉ. प्रदीप सक्सेना, डॉ. एके शर्मा, डॉ. शोएब खान, डॉ. रिजवान, डॉ. शहहेदीन, डॉ. शुएब खान, डॉ. आजम, डॉ. सलमान, डॉ. इंतजार, डॉ. आरिफ अजीम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...