बागपत, अक्टूबर 5 -- बागपत। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान भारतीय किसान यूनियन (एनसीआर) के महासचिव प्रदीप धामा की पत्नी सुंदर देवी की मौत के मामले में सोमवार को प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की बैठक हुई, जिसमें चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के कई संगठन शामिल हुए। बैठक में भाकियू नेता द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे को लेकर छह अक्तूबर को होने वाला धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया। पदाधिकारियों ने सभी संगठनों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। दरअलस, भाकियू के एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत वर्ष 4 नवंबर को उनकी पत्नी सुंदर देवी को सांप ने काट लिया था। यह भी पढ़ें- मुकदमा दर्ज होते ही भाकियू नेता के पास घन-घनाने लगे चिकित्सकों के फोन परिजन उन्हें तुरंत उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ...