चिकित्सकीय बिल सामान्य बजट से चुकाने की मांग
प्रयागराज, अगस्त 21 -- राजकीय शिक्षक संघ ने राजकीय शिक्षकों के एक लाख रुपये या इससे कम के चिकित्सकीय बिलों का भुगतान सामान्य बजट से करने की मांग की है। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सत्य शंकर मिश्र और प्रांतीय संरक्षक रामेश्वर पांडेय ने अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा को पत्र भेजकर कहा कि छोटे चिकित्सकीय बिलों के भुगतान में भी वर्षों लग जाते हैं। इससे शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षा निदेशालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। संघ ने माध्यमिक शिक्षकों की तरह राजकीय शिक्षकों को भी सामान्य बजट से भुगतान की सुविधा देने की मांग की। साथ ही एक लाख रुपये से अधिक के चिकित्सीय बिलों के भुगतान की ऑनलाइन व्यवस्था करने का अनुरोध किया। महानिदेशक स्कूल शिक्षा और शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों को भी पत्र की प्रति भेजी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.