चिकित्सकीय परीक्षण में स्वस्थ मिली मादा तेंदुआ
बलरामपुर, जून 5 -- ललिया, संवाददाता। थाना ललिया क्षेत्र के परसा करमैती स्थित आदर्श जलाशय की पुलिया के पास से गुरुवार शाम पकड़ी गई मादा तेंदुए को बनकटवा रेंज कार्यालय में सुरक्षित रखा गया है। वन विभाग की टीम उसकी चौबीसों घंटे निगरानी कर रही है। उसके स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा खानपान का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। क्षेत्रीय वनाधिकारी शत्रोहन लाल ने बताया कि तेंदुए का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ पाया गया है। वन विभाग द्वारा उसे भोजन के रूप में गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह मुर्गा दिया गया। हालांकि सामान्यतः खुले जंगल में विचरण करने वाला वन्यजीव होने के कारण वह पिंजरे में अपेक्षाकृत कम भोजन कर रहा है। भीषण गर्मी को देखते हुए तेंदुए को पेड़ों की छांव में रखे पिंजरे में रखा गया है। वनकर्मी समय-समय पर उसे ठंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.