चिकित्सकीय परीक्षण कराने के नाम पर लिए 4000 रुपए, हंगामा
हाथरस, जून 6 -- हाथरस। शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार की दोपहर को उस समय हंगामा मच गया, जब मारपीट में घायल एक युवक को परिजन चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल लेकर आए। आरोप है कि चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के नाम पर एक व्यक्ति ने पीड़ित से 4000 रुपए ले लिए, लेकिन इसके बाद भी चिकित्सकीय परीक्षण नहीं हुआ। जब परिजनों ने आरोपी से पैसे वापस मांगे तो उसने पैसे देने से साफ कर दिया, इसी बात को लेकर वहां काफी देर तक हंगामा हुआ। इस पर परिजन बिना चिकित्सकीय परीक्षण कराए घायल युवक को घर ले गए। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के भगवंतपुर में शनिवार की सुबह किसी बात को लेकर कुछ लोगों में विवाद हो गया। विवाद के चलते वहां मारपीट हुई। आरोप है कि एक युवक के साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडा से जमकर मारपीट। इससे युवक के सिर और शर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.