बाराबंकी, जनवरी 31 -- बाराबंकी। उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दिवाकर अवस्थी शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मांग की कि अनुदेशकों व शिक्षा मित्रों को कैशलेस चिकित्सा के साथ-साथ चिकित्सकीय अवकाश भी प्रदान किया जाय। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बीमारी की स्थिति में बिना चिकित्सीय अवकाश के कर्मचारियों को मानसिक और आर्थिक दोनों प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यह न्यायसंगत नहीं है कि इलाज की सुविधा तो मिले, लेकिन स्वस्थ होने के लिए आवश्यक अवकाश से वंचित रखा जाए। इस संबंध में जिलाध्यक्ष ने मांग पत्र के माध्यम से सरकार से संवेदनशील निर्णय लेने का अनुरोध किया गया है। इस अवसर पर सुजीत सिंह, आलोक यादव, अखिलेश वर्मा, सीता सिंह, आराधना देवी विनिता और प्रीति श्रीवास्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.