सीतापुर, मार्च 8 -- सीतापुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने शनिवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर जहांगीराबाद की व्यवस्थाएं देखीं। प्रसव कक्ष में अव्यवस्थाएं मिलने पर डीएम काफी नाराज हुए। वहीं चिकित्सक और स्टॉफ नर्स अनुपस्थित मिले तो दोनों का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। जबकि फार्मासिस्ट के दवाएं सही ढंग से दिखाये न जाने और दवाओं का रख-रखाव सही न होने पर फार्मासिस्ट को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की और एक दिन का वेतन काट दिया। आरोग्य मंदिर में कमियां जाने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी बिसवां को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश संबंधित को दिये। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...