हमीरपुर, मार्च 16 -- हमीरपुर, संवाददाता। राठ-उरई मार्ग पर बेतवा नदी के चिकासी-मोहाना पुल मरम्मत के बाद मंगलवार सुबह करीब सात बजे से वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। पुल की मरम्मत के चलते करीब 42 दिन तक आवागमन बंद रहा, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल की मरम्मत 1.54 करोड़ रुपये की लागत से कराई गई है। पांच फरवरी से पुल पर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया था। मरम्मत के दौरान पुल के क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरुस्त किया गया और 17 एक्सपेंशन ज्वाइंट बदले गए। पुल की सतह को भी ठीक किया गया है, जिससे वाहनों का आवागमन सुरक्षित हो सके। मरम्मत कार्य के दौरान पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया था, जिससे लोगों को उरई और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.