चिकासी बेतवा नदी पुल पर बड़ा हादसा टला: रोडवेज बस की स्टीयरिंग फेल, रेलिंग तोड़कर लटकी; बाल-बाल बचे यात्री
उरई, अगस्त 29 -- कुसमिलिया। संवाददाता दिल्ली से महोबा जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज) की एक बस शुक्रवार सुबह को भीषण हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। चिकासी स्थित बेतवा नदी के पुल पर बस की अचानक स्टीयरिंग फेल हो गई, जिससे अनियंत्रित होकर बस पुल की सुरक्षा रेलिंग तोड़ते हुए नदी की तरफ लटक गई। बस में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। चालक की तत्परता और किस्मत के सहारे एक बड़ा हादसा टल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार से दिल्ली से महोबा की ओर जा रही थी। जैसे ही बस बेतवा नदी के पुल के मध्य पहुंची, अचानक उसकी स्टीयरिंग ने काम करना बंद कर दिया। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: रोडवेज बस की स्टेयरिंग फेल, बेतवा पुल से गिरते-गिरते बची बेकाबू बस जोरदार धमाके के साथ पुल की रेलिंग से टकराई और रेलिंग को तोड़ते हुए किनारे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.