चिकसौरा में ट्रक पलटा, चालक जख्मी
बिहारशरीफ, मई 12 -- फोटो : हिलसा03- चिकसौरा के मिर्जापुर गांव के पास मंगलवार को पलटे ट्रक को देखते लोग। हिलसा, निज प्रतिनिधि। चिकसौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पास कोल्ड ड्रिंक से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रक चालकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी जमुआरा गांव निवासी चन्द्रघोष प्रसाद के 26 वर्षीय पुत्र संटु कुमार को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। ग्रामीणों की मानें तो ट्रक जमुआरा गांव से चिकसौरा बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक पलटा और चालक उसके नीचे दब गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। बाद में क्रेन की मदद से ट्रक को बाहर निकाला गया। (हिलसा से मनीष कुमार)
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.