बोकारो, अप्रैल 20 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चिकसिया चास में डॉ एस राधाकृष्णन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सोमवार को नमामि गंगे अभियान चला। इसके तहत तालाब की सफाई व संरक्षण को लेकर मेगा स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ हुई। इसके बाद कॉलेज के बीएड व डीएलएड प्रशिक्षुओं, एनएसएस कार्यकर्ताओं, प्राचार्य, शिक्षकों व कर्मचारियों ने तालाब घाटों की सामूहिक सफाई की। अभियान के दौरान तालाब परिसर से प्लास्टिक कचरा, खाली बोतलें व अन्य अपशिष्ट पदार्थ हटाए गए। ग्रामीणों को जलस्रोतों में कचरा नहीं डालने तथा तालाब संरक्षण में सहयोग करने के लिए जागरूक किया गया। कॉलेज अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है। प्राचार्य ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, सेवा भावना व पर्यावरण...