खगडि़या, मई 1 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के मानसी प्रखंड अन्तर्गत चकहुसैनी निवासी समाजसेवी एवं उद्यमी चिकलीत कुमार शर्मा को गत 27 अप्रैल को नई दिल्ली स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया के ऐतिहासिक डिप्टी स्पीकर हॉल में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय समारोह में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उनके बहुआयामी योगदान को देखते हुए प्रदान किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ चिकलीत कुमार शर्मा के कृषि क्षेत्र, ग्रामीण विकास तथा किसानों के हित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...