नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- नॉन-वेज लवर्स की दुनिया में कमी नहीं है। चिकन-मटन प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है और नॉन-वेज खाने वालों को ये काफी पसंद होता है। चिकन हो या फिर मटन लोग बड़े चाव से खाते हैं और अलग वैरायटी में पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है दोनों में से किसमें ज्यादा प्रोटीन होता है। चिकन या मटन खाने से शरीर को क्या फायदे होते हैं। चलिए सबकुछ हेल्थ एक्सपर्ट बता रहे हैं।चिकन चिकन ब्रेस्ट सबसे कम फैट वाला और प्रोटीन से भरपूर होता है। अगर आप 100 ग्राम चिकन ब्रेस्ट खाते हैं, तो करीब 32 ग्राम प्रोटीन शरीर में पहुंच जायेगा। तो वही चिकन के थाई में फैट ज्यादा और प्रोटीन कम होता है। लेकिन लोग थाई खाना ज्यादा पसंद करते हैं। चिकन के थाई में करीब 24-26 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। चिकन खाने वाले लोगों के शरीर में प्रोटीन की कमी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.