फतेहपुर, मई 17 -- खागा। नगर के रावण मेला मैदान स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित चिकन मटन पार्टी होने पर रामलीला कमेटी ने संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। रावण मेला मैदान स्थित दुकान एवं गेस्ट हाउस का संचालन श्रीरामलीला कमेटी द्वारा अनुबंध के आधार पर कराया जाता है। आरोप है कि करीब एक सप्ताह पूर्व गेस्ट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान चिकन-मटन पकाया और परोसा गया। श्रीरामलीला कमेटी के मंत्री सूर्यप्रकाश सिंह एवं अध्यक्ष प्रकाश पांडेय ने बताया कि अनुबंध के समय ही स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि गेस्ट हाउस एवं दुकानों में मांस की बिक्री और सेवन पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा। इसके बावजूद मांसाहारी भोजन परोसे जाने की बात सामने आने पर कमेटी ने गंभीरता दिखाते हुए संचालक से स्पष्टीकरण मांगा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...