नई दिल्ली, अगस्त 30 -- चिकन-मटन के शौकीन लोगों के अच्छे दिन शुरू हो चुके हैं। दरअसल, काफी सारे लोग सावन के दिनों में नॉनवेज से दूर रहते हैं। ऐसे में नया महीना लगते ही उनकी मीट से दूरी खत्म हो चुकी है और वो टेस्टी चिकन का भोग लगाने के लिए तैयार हैं और कई तो खा भी चुके होंगे। अगर घर में बना रहे चिकन का स्वाद लाजवाब और अथेंटिक चाहते हैं, जिससे मीट की खुशबू मसालों के साथ घुलकर आपकी भूख को बढ़ा दे तो मीट मसाला बनाना सीख लें। शेफ मसरूर ने इस मीट मसाले की रेसिपी को शेयर किया है। जिसकी हर सामग्री की अपनी महक और स्वाद से मीट के फ्लेवर को दोगुना किया जा सकता है। नोट कर लें इंग्रीडिएट्स और बनाने का तरीका।मीट मसाला पाउडर बनाने की सामग्री साबुत धनिया 86 ग्राम जीरा साबुत 30 ग्राम सूखी लाल मिर्च 30 ग्राम काली मिर्च 18 ग्राम सौंफ 15 ग्राम हरी छोटी इलायची...