हापुड़, मार्च 15 -- कोतवाली नगर क्षेत्र में बुलंदशहर रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी में ठेका संचालक ने दो लोगों से चिकन फ्राई के रुपये मांगे तो आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस में दर्ज मुकदमे में आवास विकास कॉलोनी निवासी कैफ ने बताया कि 12 फरवरी की रात को कॉलोनी के एक स्कूल के सामने उसका बड़ा भाई फाजिल चिकन फ्राई के ठेले पर खड़ा था। इसी बीच मोहल्ला भंडा पट्टी निवासी राशिद और नवाजीपुरा निवासी कासिम उर्फ अल्लाह उसके ठेले पर आए और चिकन फ्राई खरीदा। रुपये मांगने पर आरोपियों ने पीड़ित के साथ गाली गलौज कर दी। पीड़ित ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया क...