बाराबंकी, अप्रैल 28 -- सिरौलीगौसपुर, संवाददाता। क्षेत्र के मुसकाबाद गांव में चिकन पॉक्स के चार मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग टीम ने गांव का दौरा किया और संक्रमित बच्चों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित की। घर के आस पास साफ सफाई रखने की बात कही। गांव के नजाकतुद्दीन के परिवार में चार बच्चे चिकन पॉक्स से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 11 वर्षीय शाहिद, 6 वर्षीय इकरा बानो, 5 वर्षीय सुमरा बानो और 12 वर्षीय मिकरा बानो शामिल हैं। सूचना मिलने पर सीएचसी से डॉ. देव प्रताप सिंह के नेतृत्व में बीपीएम संजीव कुमार और बीसीपीएम शैलेश रावत की एक टीम गांव पहुंची। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य कर्मी ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को दी एचपीवी टीकाकरण, कुष्ठ, कालाजार की जानकारी टीम में संगिनी और आशा कार्यकत्री भी शामिल थीं। ट...