नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- मुंबई में एक बेहद दर्दनाक और अजीब वाकया सामने आया है। दावा किया गया है कि यहां तरबूज खाने के बाद फूड पॉयजनिंग की वजह से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों के नाम अब्दुल्लाह (40 साल), उनकी पत्नी नसरीन (3 5 साल), बेटी जैनब (13 साल) और आयेशा (16 साल) बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक यह परिवार जेजे मार्ग पर रहता था। 25 अप्रैल को उनके घर पर कुछ मेहमान आए थे। ऐसे में बाहर से चिकन पुलाव मंगवाया गया। मेहमानों के साथ पूरे परिवार ने पुलाव खाया और मेहमानों के जाने के बाद तरबूज काटा गया। जानकारी के मुताबिक अब्दुल्लाह के घर पर पांच मेहमान आए थे। सबने खाना साथ में ही खाया था लेकिन तरबूज उनके जाने के बाद काटा गया। तरबूज खाने के बाद सबको उल्टियां होने लगीं और चक्कर आने लगे। अधिकारियों ने बताया कि दंपत...