चिकन नेक की तरफ अब आंख नहीं उठा पाएंगे दुश्मन, भारत ने तैयार कर लिया 'एलिफेंट ट्रंक'!
नई दिल्ली, जुलाई 23 -- दशकों से दुनिया भर के कूटनीतिक विशेषज्ञों की नजरों में भारत का जो हिस्सा सबसे 'कमजोर नस' माना जाता था, आज वह देश की एक बड़ी ताकत बन चुका है। हम बात कर रहे हैं उत्तरी बंगाल के पास स्थित सिलीगुड़ी कॉरिडोर की। महज 17 से 22 किलोमीटर चौड़ी जमीन की इस संकरी पट्टी को हमेशा से 'चिकन नेक' कहा जाता रहा है। यानी यह रास्ता इतना संकरा है कि डर था कि युद्ध के समय अगर दुश्मन ने इस पतली गर्दन पर वार कर दिया, तो पूरे पूर्वोत्तर भारत का संपर्क देश से टूट जाएगा। हालांकि अब भारत ने पूरी कहानी ही बदल दी है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि अब यह रास्ता चिकन नेक नहीं रहा, बल्कि यह एक ताकतवर एलिफेंट ट्रंक यानी 'हाथी की सूंड' में बदल चुका है। ऐसे में समझते हैं कि आखिर सिलीगुड़ी कॉरिडोर भार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.