नोएडा, अप्रैल 8 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने चिकन एग रॉल खाने से पिता-पुत्र समेत चार लोगों के बीमार होने के मामले में बुधवार को दुकान का खाद्य पंजीकरण निरस्त कर दिया है। साथ ही, उसके व्यवसाय संचालन पर रोक लगा दी। सूरजपुर स्थित लोटस पार्क निवासी अनिल पासवान ने बताया कि उन्होंने रविवार शाम को जगत फार्म स्थित रोशनी एग रोल नामक स्टॉल से परिवार के लिए चिकन एग रोल खरीदे थे। इसके सेवन के कुछ घंटे बाद अनिल पासवान, उनकी बेटी और उनके दो दोस्तों को तेज बुखार और उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टरों ने फूड प्वाइजनिंग की पुष्टि कर दवा दी।घटना की सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को रोशनी एग रोल स्टॉल पर जाकर जांच की। टीम ने नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। खाद्य एवं सुरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.