चिकनी में नि:शुल्क सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होगा 20 को
दरभंगा, जून 8 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। समाज के जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सम्मानजनक एवं सुखद वैवाहिक जीवन के उद्देश्य से डॉ. मृदुल कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में गुंजन एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आगामी 20 जून को चिकनी में नि:शुल्क सामूहिक विवाह समारोह होगा। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। ट्रस्टी व भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ. मृदुल कुमार शुक्ला ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना तथा समाज में बेटी सम्मान और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सहायता मिलेगी तथा नवदंपतियों के जीवन की नई शुरुआत खुशियों से होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.