फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 24 -- फर्रुखाबाद। वर्षा ऋतु में चिकनगुनिया, डेंगू और मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसे देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने जनपदवासियों से साफ-सफाई रखने और मच्छरों के प्रजनन को रोकने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चिकनगुनिया से डरने की नहीं, बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। सीएमओ ने बताया कि चिकनगुनिया एडीज मच्छर के काटने से फैलने वाली वायरल बीमारी है। यह मच्छर साफ और रुके हुए पानी में पनपता है। इसलिए कूलर, टंकियों, गमलों, टायरों और अन्य पात्रों में पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। सप्ताह में एक बार कूलर का पानी बदलना और पानी की टंकियों को ढककर रखना जरूरी है। उन्होंने बताया कि तेज बुखार, जोड़ों में दर्द, सिरदर्द, कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द और त्वचा पर चकत्ते इसके प्रमुख लक्षण ...