नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- हॉलीवुड फिल्म सीरीज 'प्लेनट ऑफ द ऐप्स' में समझदार होते चिंपांजी अपना समूह बना मनुष्यों के खिलाफ संघर्ष छेड़ देते हैं। बाद में चिंपाजियों के बीच में विभेद हो जाता है, और दो समूह आपस में ही उलझ जाते हैं। हॉलीवुड ने इस तर्ज पर एक कहानी बनाई है, लेकिन अब यह केवल एक कहानी नहीं रह गई है। युगांडा के किंबाले राष्ट्रीय उद्यान में चिंपांजियों के एक बड़े गुट में ऐसा विभेद उत्पन्न हुआ कि अब इन दोनों समूहों के बीच में खूनी संघर्ष चल रहा है। यह संघर्ष इतना खतरनाक हो चुका है कि अभी तक 20 से ज्यादा चिंपांजी इसमें मारे जा चुके हैं और कई लापता हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन चिंपाजियों का अध्ययन कर रहे वैज्ञानिकों ने बताया कि इनके बीच में 2018 के बाद से स्थिति लगातार खराब हो रही है। एक समय पर करीब 200 से ज्यादा चिंपांजियों का यह एक बड़...