चिंता की बात नहीं, हम पक्के दोस्त हैं; मंत्री के इस्तीफे पर बोले CM DK शिवकुमार, 8 बार के विधायक क्यों हो गए नाराज?
नई दिल्ली, जून 5 -- कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के महज दो दिन बाद ही डीके शिवकुमार को बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और आठ बार के विधायक रामलिंगा रेड्डी ने 'बेंगलुरु विकास' विभाग न मिलने से नाराज होकर कैमरे के सामने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद अब मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का बयान सामने आया है। शिवकुमार ने कहा है कि रामलिंगा रेड्डी उनके अच्छे मित्र हैं और इस मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, "रामलिंगा रेड्डी मेरे सहयोगी और बेहद वरिष्ठ नेता हैं। उनकी चिंता यह है कि इस विभाग के साथ उनके लिए गांवों में जाकर बड़े पैमाने पर काम करना शायद संभव न हो, और वह कोई दूसरी जिम्मेदारी संभालना पसंद करेंगे। अगर इस्तीफा पोर्टफोलियो के आवंटन को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.