चिंता करने की जरूरत नहीं, मैं आपके साथ हूं; ममता और उद्धव के बागियों से बोले पीएम मोदी
नई दिल्ली, अगस्त 7 -- उद्धव गुट और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस से सत्ताधारी एनडीए गठबंधन में शामिल हुए सांसदों को पीएम मोदी का समर्थन मिला है। शुक्रवार को इन नेताओं के साथ बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने इन नेताओं को भरोसा देते हुए कहा कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। वह उनके साथ खड़े हुए हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने इन सांसदों को सक्रिय रूप से संसदीय बहसों में भाग लेने और संसद के इतिहास को पढ़ने और सीखने का भी आग्रह किया। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले सत्र के बाद इस संसदीय सत्र में टीएमसी और उद्धव गुट के कुछ बागी सांसद भी एनडीए गठबंधन का हिस्सा बने हैं। ऐसे में इन संसदों का एनडीए परिवार में स्वागत करने के लिए शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। इसी बैठक के दौरान पीएम मोदी ने इन सभी से चर्चा की। उन्होंने इन सांसदों को भरोसा दिलाते हुए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.