बिहारशरीफ, अप्रैल 13 -- चिंता : पावापुरी में नशे का बढ़ते जाल की गिरफ्त में आ रहे युवा युवा पीढ़ी को लेकर अभिभावकों की बढ़ी चिंता पावापुरी, निज संवाददाता। इन दिनों पावापुरी क्षेत्र में नशे की लत तेजी से पैर पसार रही है। खासकर युवा वर्ग इस मकड़जाल में फंसता जा रहा है, जिससे सामाजिक और पारिवारिक चिंताएं बढ़ गई हैं। हालात यह है कि कुछ युवा दवाओं के दुरुपयोग से लेकर ब्राउन शुगर जैसे खतरनाक नशे का सेवन करने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले जहां नशे के सीमित मामले सामने आते थे, वहीं अब यह समस्या गांव-गांव तक फैलती जा रही है। युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति ने अभिभावकों की नींद उड़ा दी है। कई परिवार अपने बच्चों के व्यवहार में अचानक आए बदलाव से परेशान हैं। युवाओं में चिड़चिड़ापन, पढ़ाई से दूरी, देर रात तक बाहर रहना और घर से पैसे गायब करने जैसे लत ...