आगरा, अप्रैल 2 -- चिंताहरण मंदिर दीवानी परिसर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंदिर में महंत राधेश्याम शर्मा ने विधि-विधान से हवन कराया। जिसमें अधिवक्ताओं ने आहुति दी। उसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। अधिवक्ताओं ने बताया कि इस मंदिर पर पिछले 25 वर्ष से हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। जनपद न्यायाधीश संजय कुमार मलिक ने मंदिर पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...