रांची, मार्च 11 -- रातू,प्रतिनिधि। चिंताहरण गणेश शिव मंदिर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव हवन और महाभंडारा के साथ बुधवार को संपन्न हो गया। इससे पहले सुबह भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान की विशेष पूजा की गई। इसके बाद कलशयात्रा में शामिल महिलाओं से हवन और पूर्णाहुति कराई गई। इसके बाद महाभंडारा का आयोजन किया गया। इस महाभंडारा में प्रसाद के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्र के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दो दिनी कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। सुबह से ही यज्ञ मंडप का फेरा लेने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े थे। पुजारी आकाश और अनिल पाठक ने मुख्य भूमिका निभाई। महाभंडारा कार्यक्रम में जगदीश साहू, अतुल ठाकुर, कृष्णा उरांव, प्रदीप कुमार प्रकाश, ईश्वर साहू, किशोर साहू,अशोक प्रियदर्शी, हरि साह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.