चिंतामनगंज बाजार में दो गुमटियों का ताला तोड़ हजारों की चोरी
छपरा, जून 5 -- फोटो- 20- गड़खा थाना क्षेत्र के चिंतामनगंज बाजार में चोरी के बाद शुक्रवार को टूटे ताले को दिखाता दुकानदार गड़खा, एक संवाददाता। चिंतामनगंज बाजार में चोरों ने गुरुवार की रात दो गुमटियों का ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य के सामानों की चोरी कर ली। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर आराम से फरार हो गए। लोगों को चोरी की जानकारी शुक्रवार की सुबह तब हुई जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे। चोरों ने सबसे पहले सरल सिंह की गुमटी का ताला तोड़कर उसमें रखे सामानों की चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने महबूब मियां की दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक दिन पहले भी चोरों ने उमेश प्रसाद की मिठाई दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.