वाराणसी, दिसम्बर 23 -- वाराणसी। सोनारपुरा स्थित चिंतामणि गणेश मंदिर में सोमवार को स्व. चल्ला कृष्ण शास्त्री के स्मृति में सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीरामचरितमानस कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास नीलमणि दीदी ने रामकथा का रसपान कराया। इस अवसर पर चिंतामणि गणेश भगवान का भव्य शृंगार किया गया। महंत चल्ला सुब्बाराव शास्त्री ने अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी का अंगवस्त्रम व भगवान चिंतामणि गणेश का चित्र भेंटकर अभिनंदन किया। इस दौरान मंदिर प्रांगण में कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.