चिंताजनक : घरों में आठ फीट तक गंडक का पानी
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। उस्ती पंचायत में गंडक नदी का पानी घरों में घुसा हुआ है। लोग सुरक्षित स्थानों और तटबंधों पर शरण लिए हुए हैं। कई परिवारों के घरों में सात से आठ फीट तक पानी लगा है। पंचायत में मात्र एक जगह पर सामुदायिक किचन चल रहा है। चापाकल और सामुदायिक शौचालयों नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। बाढ़ पीड़ितों को भोजन, स्वच्छ पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है। दूषित पानी और साफ-सफाई के अभाव में बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई है। पंचायत के पूर्व समिति सदस्या शकीला बेगम ने जिला प्रशासन से बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि उस्ती पंचायत के वार्ड-11 सहित कई वार्ड बाढ़ से घिरे हैं। वार्ड-10 के कुछ हिस्सों के अलावा वार्ड स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.