मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के तीन दर्जन बाढ़ प्रभावित इलाके में स्थिति विकराल होती जा रही है। पेयजल से लेकर भोजन तक का संकट उत्पन्न हो गया है। शरणस्थली के पास भी पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। मजबूरन लोग नदी के पानी को उबालकर पीने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। अंधेरे में अगली सुबह की उम्मीद लिए करीब पांच हजार बाढ़ पीड़ित रात गुजारने को मजबूर हैं। सामाजिक कार्यकर्ता विधानचंद्र यादव ने बताया कि प्रशासन की घोर लापरवाही है। मात्र एक पानी का टैंकर जयमल डुमरी पंचायत में आया है, जो टैंकर गड्ढे में फंसा हुआ है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: बाढ़ के संकेत मिलते रहे, फिर भी नहीं जागा बाढ़ खंड! बिजली की समस्या जयमल डुमरी, चिंतावनपुर, उस्ती, फतेहाबाद, चंदकेवारी एवं चक्की सोहागपुर पंचायतों में बीते तीन दिनों से बिजली नह...