नई दिल्ली, जून 29 -- दुनिया की दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी मेटा के फेसबुक प्लेटफॉर्म से बंदर, राइनो की सिंग और मरे हुए पैंगोलिन बेचे जा रहें। स्विट्जरलैंड की एनजीओ ग्लोबल इनीशिएटिव अगेंस्ट ट्रांजिशनल ऑर्गनाइज्ड क्राइम (जीआई- टीओसी) की रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है। जीआई-टीओसी के अनुसार अप्रैल 2024 से मार्च 2026 तक सोशल मीडिया पर वन्यजीवों से बनने वाले 2.60 लाख उत्पादों की भी बिक्री के लिए करीब 20 हजार विज्ञापन प्रकाशित किए गए थे। इसमें से एक तिहाई विज्ञापन फेसबुक पर थे और कई विज्ञापन शिकायतों के बाद भी प्लेटफॉर्म पर मौजूद रहे। थाईलैंड में सोशल मीडिया के सहारे मरे हुए पैंगोलिन, मॉनिटर लीजर्ड (छिपकली) और दूसरे वन्यजीवों की बिक्री बड़े पैमाने पर हो रही। थाईलैंड के वाइल्ड लाइफ फ्रेंड्स फाउंडेशन के सीओओ टॉम टेलर ने बताया कि इस संबंध में शिकायत के ...