गुड़गांव, दिसम्बर 19 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में स्कूलों की कमी नहीं है। गली-मोहल्लों में छोटे-छोटे स्कूल खुले हुए हैं, जिनमें से कई के पास हरियाणा बोर्ड, सीबीएसई या किसी अन्य बोर्ड की मान्यता तक नहीं है। जिले में शिक्षा का विस्तार जितनी तेजी से हो रहा है, उतनी ही तेजी से नियमों की अनदेखी भी बढ़ती जा रही है। जिले में हजारों निजी स्कूल बिना किसी मान्यता के संचालित हो रहे हैं और हर साल सैकड़ों नए स्कूल खुल रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि शिक्षा विभाग की नजर अब भी गिनती के कुछ पुराने स्कूलों तक ही सीमित है। जिले में जहां करीब 5000 निजी स्कूल संचालित हो रहे हैं, वहीं इनमें से महज साढ़े 11 सौ स्कूल ही विभिन्न शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त हैं। अन्य हजारों स्कूल बिना किसी स्थायी मान्यता के बच्चों को पढ़ा रहे हैं। इसके बावजूद हर साल नए-नए ...