गुड़गांव, मार्च 18 -- - शिक्षकों ने कहा- व्यवस्था को सरल किया जाए, पढ़ाई से ज्यादा तकनीकी कार्य में उलझ रहे, विभाग से अतिरिक्त स्टाफ और सुधार की मांग गुरुग्राम, संवाददाता। जिले के सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं के बीच ऑनलाइन मूल्यांकन प्रणाली लागू होने से शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पहले से ही शिक्षकों की कमी और सीमित संसाधनों के बीच अब उन्हें परीक्षा संचालन के साथ-साथ डिजिटल माध्यम से मूल्यांकन का कार्य भी करना पड़ रहा है। ऐसे में शिक्षकों पर दोहरी जिम्मेदारी का दबाव साफ दिखाई दे रहा है।जिले के कई स्कूलों में स्थिति यह है कि एक ओर शिक्षक कक्षाओं में बैठकर छात्रों की लिखित परीक्षाएं करवा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मोबाइल और टैब के जरिए उसी समय छात्रों का ऑनलाइन मूल्यांकन भी करना पड़ रहा है। इस प्रक्रिया में समय अधिक लग रहा है, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.