मुंगेर, मार्च 12 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। भयानक कटाव का नजारा याद आते ही कुतलूपुर के हरि बाबू टोला के लोगों की रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लोगों का कहना है, कि कटाव रोकने की दिशा में जल्द से जल्द कार्यवाही शुरू की जानी चाहिये। पिछले साल बाढ़ के दौरान भीषण कटाव का सामना कर चुके सदर प्रखंड की कुतलूपुर पंचायत के वार्ड नंबर 4 तथा 6 हरि बाबू टोला में अब तक कटावरोधी कार्य शुरू नहीं हुआ है। मानसून सीजन शुरू होने से पहले ही लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। पिछले साल करीब डेढ़ दर्जन घर गंगा में समा गए थे। जिसमें सड़क,पानी टंकी, गंगा में विलीन हो गईं थी। पीड़ित परिवार को अभी तक मुआवजा भी नहीं मिला है। ग्रामीणों ने जल संसाधन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। धनराज पासवान ने बताया कि कटावरोधी कार्य के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिला है। गांव में बचाव का कार्य...