गुड़गांव, अप्रैल 8 -- - अभिभावक बच्चों को लेकर काउंसिलिंग सेंटर पहुंच रहे, 14 से 18 आयु के हर पांच में से एक प्रभावित, विशेषज्ञ सतर्क रहने की सलाह दे रहे गुरुग्राम, साक्षी रावत। डिजिटल दौर में किशोरों के बीच इंटरनेट का बढ़ता उपयोग अब एक गंभीर सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य चिंता का विषय बनता जा रहा है। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में इन दिनों ऐसे मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जहां 14 से 18 वर्ष के बच्चे इंटरनेट की लत के साथ-साथ आपत्तिजनक सामग्री की ओर आकर्षित हो रहे हैं।अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. अजीत दीवान के अनुसार हर पांच में से एक किशोर ऐसे मामलों से प्रभावित होकर काउंसिलिंग के लिए आ रहा है। इनमें लड़कों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक है। अभिभावक अक्सर बताते हैं कि बच्चों ने पढ़ाई के नाम पर मोबाइल लिया, लेकिन धीरे-धीरे उनका ...