चिंतन शिविर में अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान
रामपुर, जून 15 -- सैफनी/शाहबाद। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की एक आवश्यक बैठक सोमवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित हुई। बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से हरिद्वार में आयोजित चिंतन शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई। बैठक में निर्णय लिया कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंगलवार शाम सात बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर एकत्र होंगे, जहां से वे सामूहिक रूप से रामपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर हरिद्वार के लिए रवाना होंगे। ब्लॉक अध्यक्ष खुशीराम यादव ने कहा कि चिंतन शिविर में किसान हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा और मंथन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।बैठक में तहसील अध्यक्ष चौधरी सुंदरपाल सिंह, युवा ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, किशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.