रुद्रपुर, फरवरी 23 -- रुद्रपुर। एसबीएस डिग्री कॉलेज की रोवर-रेंजर इकाई ने सोमवार को स्काउट आंदोलन के संस्थापक रॉबर्ट बैडेन-पॉवेल का जन्मदिवस 'चिंतन दिवस' के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान रोवर-रेंजरों ने टेंट एवं मचान का निर्माण कर अपनी कौशल दक्षता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्ष प्राचार्य प्रो. अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं। गायन प्रतियोगिता में अजरा प्रथम, इकरा द्वितीय, साफिया तृतीय रहीं। नृत्य प्रतियोगिता में राजपाल ने प्रथम, अजरा ने द्वितीय और साफिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में अजयमिता प्रथम और अलफिजा द्वितीय रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में अजय ने प्रथम, अब्दुल द्वितीय और आसिफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यहां कार्यक्रम संचालक डॉ. विवेकानंद पाठक, प्रो. मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.