अररिया, फरवरी 23 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के बैनर तले स्थानीय प्लस- टू ली एकेडमी खेल मैदान में स्काउट गाइड के संस्थापक लॉर्ड रॉबर्ट स्टीफेंसन स्मिथ बेडेन पावेल का जन्म दिवस एवं उनकी पत्नी सेंट क्लियर शॉम्स का जन्म दिवस रविवार को बड़े ही उल्लास के साथ स्काउट गाइड ने मनाया। इस मौके पर उपस्थित स्काउट गाइड एवं अधिकारियों ने सर्वप्रथम बेडेन पावेल और उनकी पत्नी तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। तत्पश्चात संयुक्त राज्य सचिव सह जिला संगठन आयुक्त स्काउट बैजनाथ प्रसाद ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बेडेन पावेल का जन्म 22 फरवरी 1857 ई. को एवं उनकी पत्नी का जन्म 22 फरवरी 1889 ई. को हुआ था। इसको लेकर पूरे विश्व में इस दिवस को चिंतन दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्काउट मास्टर मो. शब्दूल ने बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.