कानपुर, अगस्त 7 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कमला नगर स्थित सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर में तीन दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर-4 टेबल टेनिस चैम्पियन​शिप शुक्रवार से शुरू हुई। इसमें 40 स्कूल के ​​खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पहले दिन अंडर-14 बालिका वर्ग में डीपीएस बर्रा और एसएसडीसी कानपुर की टीम ने शानदार जीत दर्ज की।प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला​धिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक, सीबीएसई पर्यवेक्षक विवेक कुमार ओझा ने किया। डीएम ने कहा कि ​शिक्षा के साथ-साथ खेलों के समन्वय से छात्रों का समग्र विकास होता है। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14 बालिका वर्ग के मुकाबलों में द चिंटल्स स्कूल कल्याणपुर ने सेंट मैरी स्कूल इटावा को 3-0 से, दिबियापुर स्कूल ने जेबी एकेडमी अयोध्या को 3-1 से, डीपीएस बर्रा ने एलपीएस उन्न...