नोएडा, अप्रैल 11 -- रबूपुरा, संवाददाता। शॉर्ट शर्किट की चिंगारी से शनिवार को गांव मारहरा, आकलपुर और फलैदा में गेहूं की पचास बीघा से अधिक खड़ी फसल जलकर राख हो गई। सूचना के दो घंटे बाद अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची। इससे किसानों में आक्रोश है। किसानों का कहना है कि डीएम से मिलकर फसल के मुआवजे की मांग करेंगे। जानकारी अनुसार शनिवार दोपहर गांव मारहरा में खेतों के बीचोबीच से होकर गुजर रही बिजली की हाइटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से नीचे खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते ग्रामीण अशोक की 16, ज्ञान सिंह आठ, प्रीतम आठ, नरेंद्र दो, जयकेश तीन बीघा और गांव कलूपुरा निवासी किसान फकीरचंद की सात बीघा फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने खड़ी फसल में ट्रैक्टर से जुताई कर अन्य फसल को आग की चपेट में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.