बांदा, जून 10 -- बांदा। संवाददाता बदौसा में खाना बनाने के बाद राख से निकली चिंगारी से घर में आग लग गई। इससे गृहस्थी जलकर स्वाहा हो गई। पुलिस व दमकल के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग को काबू पा लिया था। बदौसा थानाक्षेत्र के पौहार गांव के राजस्व गांव देवखेर में आषाढ़ी पर सोमवार को पेड़ के नीचे महिलाएं खाना बनाने गई थीं। खेतों में बने पुरवा के नजदीक खाना बनाने और खाने के बाद आग बुझाकर सभी घर वापस लौट गई। बुझी राख से निकली चिंगारी से पास में बने रामखेलावन पांडेय के घर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग प्रचंड हो गई। आसपास के लोग आग को काबू करने में जुट गए। आग ने बुझने से पहले गृहस्थी को जला दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.